NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार जुड़ा ‘आपातकाल’ चैप्टर

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनेनए पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब में ‘आपातकाल’ (1975-77) को पहली बार शामिल किया है।

NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार जुड़ा ‘आपातकाल’ चैप्टर

(NCERT) ने अपनेनए पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब में ‘आपातकाल’ (1975-77) को पहली बार शामिल किया

नई दिल्ली, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनेनए पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब में ‘आपातकाल’ (1975-77) को पहली बार शामिल किया है। नई पाठ्यपुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में इसे

भारतीय लोकतंत्र के सामने आई एक प्रमुख चुनौती के रूप में दर्ज किया गया है, जहाँ छात्रों को उस
दौरान निलंबित हुए मौलिक अधिकारों और प्रेस सेंसरशिप के बारे में पढ़ाया जाएगा।

इस अध्याय में आपातकाल के अलावा समकालीन चुनौतियों जैसे फेक न्यूज, गलत जानकारी, सार्वजनिकसंपत्ति को नुकसान, गरीबी और सामाजिक भेदभाव जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है। इसकेसाथ ही ‘लोकतंत्र और आप’ नामक एक नया सेक्शन जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को एकजागरूक नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अपनी सक्रिय भूमिका और जिम्मेदारी को बेहतरढंग से समझना है।संशोधित किताब में लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को ‘चौथा स्तंभ’ बताते हुए इसके महत्व कोरेखांकित किया गया है।

 साथ ही, भारत की लोकतांत्रिक मजबूती को दर्शाने के लिए 2024 के आंकड़ोंऔर वोटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ जमीनी स्तर के लोकतंत्र, जैसे पंचायत व्यवस्था और महिलाआरक्षण जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थी भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं कीव्यापक समझ विकसित कर सकें।