अमरनाथ यात्रा: 15 दिनों में 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बेस कैंप पहुंचे उपराज्यपाल सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप का दौरा कर अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप का दौरा कर अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इसदौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रहीसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही सभी संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षासुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया किअमरनाथ यात्रा को शुरू हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं।
इस अवधि में देशभर से आए 3.50 लाख से अधिकश्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सेयात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल
रहा है।उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिएजम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सेवा प्रदाताओं कासहयोग भी सराहनीय है। सभी मिलकर इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।समीक्षा बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने यात्रा मार्ग और बेस कैंपों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं कीविस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, दूरसंचार सेवाएं, ठहरनेकी व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं और भोजन की गुणवत्ता से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतरसमन्वय आवश्यक है।मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा से जुड़े प्रत्येक कार्य को मिशन मोड में पूरा कियाजाए और किसी भी चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं कीसुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा के सफल संचालन के लिए सभीएजेंसियां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।


UN News