रांची में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, छह वाहन जलकर खाक
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रांची, झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि कोकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्विस सेंटर में सुबह लगभग 6.30 बजेआग लगी, जिसमें कम से कम पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।सदर थाने के प्रभारी अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया, “आग में कम से कम पांच से छहवाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
यह घटना एक इलेक्ट्रिक कार में अचानक विस्फोट के बाद आग लगनेसे हुई। इसके बाद वहां खड़े पांच से छह अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गये। हालांकिइसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग पर काबूपा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने के वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है।


UN News