लखनऊ विधानसभा में खाद्य एवं रसद विभाग की प्राक्कलन समिति की बैठक, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
बुलंदशहर :। उत्तर प्रदेश लखनऊ विधानसभा में सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति मुकेश चौधरी ने की।
लखनऊ विधानसभा में सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बुलंदशहर :। उत्तर प्रदेश लखनऊ विधानसभा में सोमवार को खाद्य एवं रसद विभाग की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति मुकेश चौधरी ने की।
बैठक में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभाग के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बैठक में कहा कि सरकार की मंशा है कि खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने पर जोर दिया।
समिति के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


UN News