सीएम योगी की माता के निधन पर भाजपा से बिरौली मण्डल अध्यक्ष राम पाल सिंह खालोर ने जताया गहरा शोक
अनुपशहर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन के समाचार से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
अनुपशहर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन के समाचार से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।इस दुखद अवसर पर अनुपशहर से मण्डल अध्यक्ष भाजपा से रामपाल सिंह खालोर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मण्डल अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।उन्होंने प्रभु राम से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।


UN News