कार्तिक पूर्णिमा को लेकर एसडीएम-सीओ ने गंगा घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण

डिबाई। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी डिबाई राकेश कुमार मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप सिंह ने सोमवार को थाना डिबाई व नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर एसडीएम-सीओ ने गंगा घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण

डिबाई। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी डिबाई राकेश कुमार मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप सिंह ने सोमवार को थाना डिबाई व नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने कर्णवास, राजघाट एवं गांधीघाट स्थित गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निरंतर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं सुरक्षित गंगा स्नान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।