एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत की कनेक्टिविटी

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।

एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत की कनेक्टिविटी

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।

नई दिल्ली,  दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार कोअमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। एयरटेल की प्रेस विज्ञप्ति मेंबताया गया है कि इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिएकनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। कंपनी ने बालटाल के अलावा चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी मेंनेटवर्क साइट तैनात किये हैंजिससे महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर नेटवर्क कवरेज बेहतर हुआ है। अब पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिरतक जाने वाले पूरे मार्ग पर निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने बताया कि नेटवर्क विस्तार कायह काम संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ आपसी समन्वय में किया गया है।


विस्तारित नेटवर्क कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, आपातकालीनसंचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लाखों तीर्थ यात्रियों के लिए डिजिटल पहुंच बेहतर होगी।जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी विक्रम आर.एस. ने कहा, “हम सबसेचुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोग, समाज और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जोड़नेके लिए प्रतिबद्ध हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर हमारे नेटवर्क काविस्तार जम्मू-कश्मीर में कंपनी में निरंतर निवेश का प्रमाण है।

 साथ ही, इस महत्वपूर्ण वार्षिक तीर्थयात्राके दौरान श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों और प्रशासन को हर समय विश्वसनीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने कीहमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”