कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू, मंडलायुक्त ने लिया जायजा

अमरोहा, पौराणिक मान्यता है गंगा केवल एक नदी नहीं, सनातन आस्था, जीवनदायिनी चेतना और अटूट परंपरा का प्रतीक है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू, मंडलायुक्त ने लिया जायजा

अमरोहा, पौराणिक मान्यता है गंगा केवल एक नदी नहीं, सनातनआस्था, जीवनदायिनी चेतना और अटूट परंपरा का प्रतीक है। ​भारतीय संस्कृति और सनातन
चेतना में गंगा केवल जलधारा नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवनदायिनी शक्ति और मां स्वरूप है,जिसका नाम मात्र ही पवित्रता और गतिशीलता का बोध कराता है। शब्द गंगा की व्युत्पत्ति सदियों से लोक-मानस में जीवन देने वाली प्रत्येक पवित्र नदी को;गंगा; का स्थान दिया जाता रहा है। पुराणों में गोदावरी को ;दक्षिण गंगा कहा गया है, तो श्रीलंका और कंबोडिया जैसी विदेशीभूमियों तक में जीवनदायिनी नदियों को मां गंगा के पावन स्वरूप में पूजा जाता है। इसी अगाधसांस्कृतिक महिमा और पौराणिक महत्व को समेटे उत्तरी भारत के ऐतिहासिक गंगा तट के गढ़ गंगा -तिगरी धाम में इस बार का राजकीय कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला अत्यंत भव्य, स्वच्छ,सुरक्षित और दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेजकर दी गई हैं।

मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ आगामी तैयारियोंको दृष्टिगत रखते हुए गंगा तिगरी धाम मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजालिया। लाखों श्रद्धालुओं और आस्थावान परिवारों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता पर विशेषबल देते हुए मंडलायुक्त ने तैयारियों को पूरी तरह समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिगरी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा सर्वोपरि है,इसलिए मेला क्षेत्र को इस बार अभूतपूर्व स्वच्छता, सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पर्याप्तशौचालय, महिलाओं के लिए सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम, सुचारु यातायात और सुरक्षित पार्किंगस्थलों से लैस किया जाए।स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए मंडलायुक्त ने गंगाघाटों पर सभी आवश्यक सुरक्षात्मक व बैरिकेडिंग व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ ही मेला क्षेत्र को जोड़ने वालेमहत्वपूर्ण पोंटून पुल (पीपा पुल) के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ विस्तृतविचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पोंटून पुल के निर्माण हेतुआवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है और स्वीकृति मिलते ही अग्रिम
कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी धनौरा तथा लोक निर्माणविभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,जिन्हें आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगामी मेले के स्वरूप को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।