डीएम ने किया अनूपशहर चीनी मिल का निरीक्षण, 72 घंटे में गन्ना भुगतान के निर्देश

बुलंदशहर। किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर के सभापति / जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल में गन्ने से उत्पादित होने वाली चीनी आदि के संबंध में जानकारी ली।

डीएम ने किया अनूपशहर चीनी मिल का निरीक्षण, 72 घंटे में गन्ना भुगतान के निर्देश

बुलंदशहर। किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर के सभापति / जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल में गन्ने से उत्पादित होने वाली चीनी आदि के संबंध में जानकारी ली। गन्ने से चीनी बनाने की एक-एक कर होने वाली प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने बारीकी से निरीक्षण किया।

इस अवसर पर गन्ना किसानों से गन्ना खरीद के उपरांत भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी करने पर मिल प्रबंधक ने अवगत कराया कि पेराई सत्र 04 नवंबर से प्रारंभ होने पर अभी तक 10 नवंबर 2026 तक किसानों को गन्ने का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही मिल के द्वारा 72 घंटे के अंदर किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है।जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखते हुए मिल का संचालन सुचारू रूप से किया जाए।


इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, मिल प्रबंधक निधि डोडवाल, उप जिलाधिकारी अनूपशहर मनीष कुमार, सीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।