दिल्ली की पहली महिला महापौर शकुंतला आर्या का निधन

दिल्ली भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष और वर्ष 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर बनीं शकुंतला आर्या का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

दिल्ली की पहली महिला महापौर शकुंतला आर्या का निधन

दिल्ली भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष और वर्ष 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर बनीं शकुंतला आर्या का 98 वर्ष की आयु में निधन होगया। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर परिजनों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओंऔर शुभचिंतकों की उपस्थिति में किया गया।दिल्ली नगर निगम की ओर से महापौर प्रवेश वाही तथा दिल्ली भाजपा की ओर से प्रदेशमहामंत्री योगिता सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरानविधायक तरविंद्र सिंह मारवाह, नीरज बसोया, निगम पार्षद अर्जुन मारवाह और मयूर विहारजिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शकुंतला आर्या के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुएकहा कि उन्होंने लंबे समय तक संगठन और समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और महिलाओं के सशक्तिकरण कीप्रेरणास्रोत रहीं।उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में वर्ष 1997 में चलाया गया उनका स्वच्छ दिल्ली अभियान
जनजागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

पार्टी ने उनके निधन को सार्वजनिक जीवन औरसामाजिक सेवा के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।