न्यू मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल :3 माह तक ओपीडी की मुफ्त रहेगी सुविधा : डॉ शिवम सिंह
न्यू मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ शिवम सिंह ने घोषणा की है कि पहले 3 माह तक रोगियों से ओपीडी का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
न्यू मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ शिवम सिंह ने घोषणा की है कि पहले 3 माह तक रोगियों से ओपीडी का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हास्पीटल के डॉक्टर्स पेशेंट को फ्री स्वास्थ्य परामर्श देंगे। रोगी बेझिझक अपनी स्वास्थ्य समस्या के निदान हेतु परामर्श के लिए अस्पताल आ सकते हैं, रोगी की जेब खाली होने पर भी उसकी आर्थिक स्थिति उसकी चिकित्सा में आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरु के 3 माह ऑपरेशन भी लगभग नि:शुल्क स्तर पर ही उपलब्ध होंगे, सिर्फ दवाईंयों के खर्च को ही रोगी को वहन करना होगा।
स्याना नगर व ग्रामीण अंचल में लोगों की आर्थिक स्थिति पर बोझ न बनने देने के प्रयास में डॉ शुभम सिंह ने उपरोक्त घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अस्पताल में पैनल स्कीम तथा आयुष्मान सुविधा भी प्रारंभ होगी। रोगियों को न्यूनतम खर्च पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना हॉस्पिटल का मिशन है। वरिष्ठ समाजसेवी बसपा नेता डॉ रईस मलिक ने कहा कि डॉ शिवम सिंह की उक्त घोषणा उनकी जनहितकारी सोच का परिचायक है।
अस्पताल की स्थापना के लिए उन्होंने डॉ शिवम सिंह, गुलफाम भाई, गुल्लू भाई व इकराम भाई को धन्यवाद दिया। पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता राकेश त्यागी ने कहा कि उपरोक्त घोषणाओं के चलते हॉस्पिटल मानव सेवा की मिसाल बनेगा।


UN News