शारदाकेयर हेल्थसिटी ने द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा

ग्रेटर नोएडा में सोलह अक्टूबर दो हजार छब्बीस को शारदाकेयर हेल्थसिटी ने अपने अस्पताल परिसर में द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस नाम से मरीजों के लिए एक विशेष इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन किया।

शारदाकेयर हेल्थसिटी ने द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा

ग्रेटर नोएडा में सोलह अक्टूबर दो हजार छब्बीस को शारदाकेयर हेल्थसिटी ने अपने अस्पताल परिसर में द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस नाम से मरीजों के लिए एक विशेष इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ट्रांसप्लांट के बाद के जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करना, विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष बातचीत का अवसर प्रदान करना और ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को उनकी इस कठिन यात्रा के सम्मान में सम्मानित करना था। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिवारों सहित अस्सी से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में किडनी की देखभाल की लगातार बढ़ती मांग के संदर्भ में किया गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस में फरवरी दो हजार पच्चीस तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत चार लाख तैंतीस हजार मरीजों ने डायलिसिस करवाया। वहीं नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के अनुसार वर्ष दो हजार चौबीस में भारत में तेरा हजार चार सौ छिहत्तर किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि इलाज के बारे में आसानी से जानकारी मिलने और लंबे समय तक किडनी की देखरेख के लिए मार्गदर्शन की अत्यधिक आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान नेफ्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांटेशन और यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने ट्रांसप्लांट के लिए पात्रता, डोनर और प्राप्तकर्ता के बीच अनुकूलता, सर्जरी की तैयारी, रिकवरी, दवाओं और फॉलो-अप से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। इस चर्चा के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को डायलिसिस से जुड़ी अपनी चिंताओं को दूर करने और किडनी ट्रांसप्लांटेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझने का अवसर मिला।

शारदाकेयर हेल्थसिटी के किडनी ट्रांसप्लांट और यूरोलॉजी विभाग के निदेशक अनिल शर्मा ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्राप्तकर्ता और दानकर्ता दोनों की विधिवत जांच करने की आवश्यकता होती है। इन जांचों में उनकी अनुकूलता, मेडिकल फिटनेस और सम्भावित खतरों का आकलन किया जाता है। ट्रांसप्लांट कराने का फैसला लेने से पहले मरीजों को इन बातों के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। इस सत्र के दौरान पूछे गए सवालों से जांच की प्रक्रिया और ट्रांसप्लांट की तैयारी से जुड़ी बातों को समझाने में काफी मदद मिली।

किडनी ट्रांसप्लांट और यूरोलॉजी विभाग के निदेशक अहमद कमाल ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कई जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें लगातार निभाना पड़ता है, जैसे कि नियमित रूप से बताई गई दवाएं लेना, फॉलो-अप के लिए जाना और किडनी के कामकाज पर नजर रखना। जिन लोगों का ट्रांसप्लांट हुआ है, उनके अनुभवों को सुनकर दूसरे लोग यह समझ सकते हैं कि सर्जरी के बाद रिकवरी और जीवन की वास्तविकता क्या होती है। इन मरीजों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष और हौसले की सराहना करना था।

इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी के यूनिट हेड और निदेशक भीम राज गुप्ता ने कहा कि किडनी की बीमारियां लोगों को कई तरह से प्रभावित कर सकती हैं। इलाज से जुड़े सही फैसले लेने के लिए यह समझना जरूरी है कि बीमारी किस तरह आगे बढ़ रही है। डायलिसिस से किडनी के कुछ कार्यों में मदद मिलती है लेकिन यह दीर्घकालिक समाधान नहीं है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को बीमारी तथा इलाज के विकल्पों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली।

यह कार्यक्रम शारदाकेयर हेल्थसिटी की मरीजों से जुड़ने की सामुदायिक पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। शारदाकेयर हेल्थसिटी ग्रेटर नोएडा में स्थित छह सौ से ज्यादा बेड वाला एक सुपर-स्पेशिलिटी अस्पताल है, जहां विभिन्न जटिल बीमारियों का अत्याधुनिक तकनीकों से इलाज किया जाता है।