गाजियाबाद में दबिश से लौट रही पुलिस टीम की कार कैंटर से भिड़ी, हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत

गाजियाबाद, कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई,

गाजियाबाद में दबिश से लौट रही पुलिस टीम की कार कैंटर से भिड़ी, हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों औरआरोपियों समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा करीब सुबह 5 बजे बीकानेर बिल्डिंग के सामने
हुआ, जहां पुलिस टीम की स्विफ्ट कार कैंटर से टकरा गई।पुलिस के मुताबिक, थाना मडराक, अलीगढ़ की पुलिस टीम दिल्ली में दबिश देकर दो आरोपियोंसत्येंद्र पुत्र जोगेंद्र और आशु पुत्र सत्येंद्र को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी। स्विफ्ट कार मेंसब इंस्पेक्टर उपेंद्र, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, रिक्रूट कांस्टेबल ऋतिक और दोनों गिरफ्तार आरोपी सवार थे।

बताया गया कि गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के दौरान पुलिस टीम की कारएक कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल अस्पतालपहुंचाया। उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर उपेंद्र की मौत हो गई। अन्य घायल पुलिसकर्मियों औरआरोपियों का अस्पताल में उपचार जारी है।पुलिस ने मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।