बुलन्दशहर में 550 NCC कैडेट्स को दी गई साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग
बुलन्दशहर। 11 अगस्त 2026 को साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत 41वीं बटालियन कैंप स्थित क्षत्रपति शिवाजी विद्या मंदिर में साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुलन्दशहर। 11 अगस्त 2026 को साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत 41वीं बटालियन कैंप स्थित क्षत्रपति शिवाजी विद्या मंदिर में साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें लगभग 550 NCC कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में प्रशिक्षित किया गया।टीम ने कैडेट्स को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा तथा संदिग्ध लिंक व कॉल से सतर्क रहने की जानकारी दी।
साथ ही साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

UN News