दिल्ली-के-वसंत-कुंज-में-कार-फिसलकर-खुले-नाले-में-गिरी,-युवक-की-मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद 20 साल के एक युवक की कार एक खुले नाले में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली-के-वसंत-कुंज-में-कार-फिसलकर-खुले-नाले-में-गिरी,-युवक-की-मौत

नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद 20 साल के एक युवक की कार एक खुले नाले में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब यशवेंद्र और उसकी दोस्त नांगल देवत इलाके से घर लौट रहे थे।नांगल देवत रेड लाइट के पास एक तीखे मोड़ पर सड़क के फिसलन भरे होने के कारण यशवेंद्र का कारसे नियंत्रण छूट गया। इसके बाद कार एक नाले में गिरकर पलट गई।

वसंत कुंज साउथ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर पहुंचनेपर पता चला कि यशवेंद्र गाड़ी चला रहा था और वसंत कुंज की रहने वाली महिला दोस्त बगल वालीसीट पर बैठी थी। वे पिछली रात अपने दोस्त के घर रुके थे और सुबह उसके घर जा रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि यशवेंद्र घायल हो गया था, हालांकि, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो
गई।

पुलिस ने बताया, “कार महिला की है, लेकिन दुर्घटना के समय इसे यशवेंद्र चला रहा था। यशवेंद्र औरमहिला अमेरिका के एक ही संस्थान में उच्च शिक्षा लेते हुए दोस्ती हुई थी।”