मेट्रो यूनिवर्सिटी में नवाचार एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा, मेट्रो यूनिवर्सिटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

समारोह को संबोधित करते हुए *कुलपति डॉ. राजेश पाठक* ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। उन्होंने कहा कि *आने वाली पीढ़ी को ज्ञान के साथ संस्कार, नैतिक मूल्य और जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने *डॉ. (प्रो.) पुरुषोत्तम लाल जी* के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन, शिक्षा, सेवा और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए मेट्रो यूनिवर्सिटी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलसचिव ने कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने रिसर्च एवं इनोवेशन की संस्कृति को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन  “विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नवाचार भारत”  के संकल्प के साथ हुआ।