ग्रेटर नोएडा के एचआईएमटी संस्थान में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा युवाओं का टैलेंट

ग्रेटर नोएडा स्थित हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एचआईएमटी) के आईटी डिपार्टमेंट द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी 'आरब्ध' का आयोजन किया गया।

ग्रेटर नोएडा के एचआईएमटी संस्थान में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा युवाओं का टैलेंट

ग्रेटर नोएडा स्थित हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एचआईएमटी) के आईटी डिपार्टमेंट द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी 'आरब्ध' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर छात्रों ने नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। आयोजन की शुरुआत संस्थान के सचिव अनिल बंसल ने दीप प्रज्वलन करके की। इस दौरान संस्थान के सह-सचिव अनमोल बंसल ने शैक्षणिक सत्र के टॉपर छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की।

संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने नए छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईटी डिपार्टमेंट के हेड नरेंद्र उपाध्याय ने विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था और प्लेसमेंट प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर चुनाव के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फाइनल राउंड में शामिल कंटेस्टेंट्स के बीच डांसिंग, सिंगिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और रैंप वॉक में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) से आयुष को मिस्टर फ्रेशर और आस्था को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) से प्रिंस दुबे मिस्टर फ्रेशर और प्रियांशी मिस फ्रेशर चुने गए। सचिव अनिल बंसल ने विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।

संस्थान के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने चुने गए मिस्टर और मिस फ्रेशर को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीनियर छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर करियर के अवसर बनाना है और छात्र अपने प्रदर्शन से इसे साबित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी, डायरेक्टर ऑफ मैनेजमेंट डॉ. पंकज कुमार, प्रिंसिपल ऑफ लॉ डॉ. रमादत्त, एडमिन ऑफिसर कविता चौधरी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।