मॉल से सामान चुराने की आरोपी में महिला का वीडियो वायरल
नोएडा, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोएडा, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला सुरक्षाकर्मी एक महिला को पकड़कर लेजाती दिख रही हैं। हालांकि, पुलिस और मॉल प्रबंधन ने महिला के सामान चुराने की पुष्टि नहींकी। वायरल वीडियो में महिला अपना चेहरा छिपाते हुए स्टोर से बाहर निकलती दिखाई देती है।इसके बाद दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे रोककर अपने साथ ले जाती हैं। वीडियो के साथ दावाकिया जा रहा है कि महिला पिछले करीब एक महीने से स्टोर में आ रही थी और कई बार घीऔर रिफाइंड तेल लेकर गई। उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी कहीजा रही है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों के साथ कोई सीसीटीवी फुटेज साझा नहीं किया गया है। वीडियो में भी महिला के सामान चोरी करने का कोई स्पष्ट दृश्यदिखाई नहीं देता है।मामला सामने आने के बाद सेक्टर-20 पुलिस से जानकारी ली गई। पुलिसके मुताबिक महिला ने स्टोर से लिए गए सामान का भुगतान कर दिया था। मॉल प्रबंधन ने भीपुलिस को यही जानकारी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला कोलेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को सौ से अधिक लोग साझा कर चुकेहैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल वायरल वीडियो में महिला को रोकने और उस पर चोरी का
आरोप लगाने की घटना ही स्पष्ट है।
महिला ने सामान किस परिस्थिति में लिया था और स्टोरमें उसके साथ क्या हुआ, इसकी पुष्टि के बिना सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को सहीनहीं माना जा सकता। इस संबंध में मॉल या स्टोर प्रबंधन की ओर से अब तक शिकायत नहींदी गई है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।


UN News