पूर्व विधायक विमला सोलंकी के साथ व्यापारी प्रतिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

गुलावठी ! विधानसभा सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी के सान्निध्य में गुलावठी से एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला।

पूर्व विधायक विमला सोलंकी के साथ व्यापारी प्रतिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

गुलावठी ! विधानसभा सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी के सान्निध्य में गुलावठी से एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  से मिला। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विधायक पति देवेन्द्र सोलंकी वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर मंत्री अमरीश गोयल उपाध्यक्ष कुलदीप सिंघल की उपस्थिति रही।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  से नगर  में एक अग्निशमन केंद्र स्थापित कराने का आह्वान किया। माननीय मुख्यमंत्री शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।