आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 20 से अधिक घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगरक्षेत्र में शुक्रवार को गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगरक्षेत्र में शुक्रवार को गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगरक्षेत्र में शुक्रवार को गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसेमें बस में सवार चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिसने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसा शुक्रवार की तड़के सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र की सीमा मेंकिलोमीटर संख्या 63 के समीप हुआ। यहां एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक लोहेकी रॉड लेकर कानपुर से जयपुर जा रहा था। बस में लगभग 55 सवारियां थी।
हादसा होते ही सवारियोंमें चीख पुकार मच गई। गाड़ी में सवार यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौकेपर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंचगई। पुलिस व यूपीडा की टीम ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जिनमें करीब 20 सेज्यादा यात्री घायल थे। पुलिस ने तत्काल सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए शिकोहाबाद के संयुक्तअस्पताल और कुछ गंभीर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाजके दौरान चालक सहित दो लोगों की मौत हो गय। बस गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। मृतकों कीपहचान पंजाब निवासी बस चालक गुरी व केविन में बैठे यात्री दलजीत के रूप में हुई है।
हादसे काकारण चालक को नींद की झपकी आना और ओवर स्पीड माना जा रहा है। हालांकि पुलिस घटना कीजांच के साथ ही मृतकों व घायलों की पहचान कर रही है।सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्हुई है। हादसे में बस चालक सहित 2 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


UN News