ईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो के दूसरे दिन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

ईवी इंडिया एक्सपो में 20 हजार बिजनेस विजिटर्स, 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान

ग्रेटर नोएडा,  नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो के दूसरे दिन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों केअनुसार दो दिनों में 20 हजार से अधिक बिजनेस विजिटर्स एक्सपो पहुंच चुके हैं। प्रदर्शकों, खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच हुई बीटूबी बैठक, बिजनेस इंक्वायरी और कारोबारी रुचि के आधार पर करीब
100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। एक्सपो में डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ईवी निर्माता,फ्लीट ऑपरेटर्स,निवेशक, बिजनेस प्रोफेशनल्स और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। विजिटर्स नेइलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी तकनीक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ईवी कंपोनेंट्स और स्मार्ट मोबिलिटी से जुड़ी नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली।

देश के विभिन्न राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भी मजबूत मौजूदगी रही नए ब्रांड और कारोबारी साझेदारी के अवसरआयोजकों के मुताबिक एक्सपो का उद्देश्य केवल नई तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्किकारोबार और नए बाजारों तक पहुंच के अवसर उपलब्ध कराना भी है। खरीदारों ने एक ही स्थान परईवी, बैटरी, चार्जिंग तकनीक, कंपोनेंट्स और मोबिलिटी सॉल्यूशंस की उपलब्धता को उपयोगी बताया।इससे उन्हें नए ब्रांड, सप्लायर्स और बिजनेस पार्टनर्स से जुड़ने का अवसर मिला।भारतीय कंपनियों में विदेशी खरीदारों की रुचिअंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भारतीय ईवी कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और उत्पादों में रुचि दिखाई।इटालियन चैंबर्स के प्रतिनिधिमंडल ने भी एक्सपो का दौरा किया।

 प्रतिनिधियों ने भारतीय ईवी उद्योग केविकास, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योग प्रतिनिधियों से चर्चाकी।