यमुना और हिंडन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई

ग्रेटर नोएडा, लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है।

यमुना और हिंडन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई

ग्रेटर नोएडा,  लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन का जलस्तर
बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट
रहने के आदेश दिए हैं। हालांकि, दोनों ही नदियों में पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है।
नदियों का जलस्तर
यमुना का जलस्तर बुधवार को 195.45 मीटर रहा है, जबकि खतरे का निशान 200.600 मीटर है।
वर्तमान में नदी में करीब 11029 क्यूसेक पानी बह रहा है। हिंडन का जलस्तर भी 200 मीटर के
आसपास रहा, जबकि खतरे का निशान 205.08 मीटर है। नदी में बुधवार को 4847 क्यूसेक पानी बह
रहा था। पिछले दिनों की तुलना इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
बाढ़ चौकियों की तैयारी
शहर में बुधवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, बैराज से भी नदियों में धीरे-धीरे पानी छोड़ा
जा रहा है। वर्तमान स्थितियों को भांपने हुए डूब क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के लिए आदेश दिए
गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र के डूब क्षेत्र में करीब छह बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। अधिकारी डूब क्षेत्र में
घूमकर लगातार लोगों को जलस्तर से अवगत करा रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों हिंडन का पानी आबादी
के नजदीक आ गया था। अब भी कई गांवों में पानी गलियों तक आ गया है। हालांकि, जिला प्रशासन
का दावा है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर काफी कम है। अधिकारी प्रतिदिन
जलस्तर की निगरानी कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। डूब क्षेत्र में लोगों को भी जागरूक किया
जा रहा है, साथ ही मुनादी कराकर जलस्तर की जानकारी दी जा रही है, ताकि हालात न बिगड़े.