ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, 29 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, 29 सितंबर को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक कार में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मुरादनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नंदग्राम क्षेत्र स्थितवीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज (30) के रूप में हुई है। उनकेपरिजनों ने 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली किईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार (UK06BL3119) में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार में शव मिला। जांच में मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज पुत्र गोपाल स्वरूप के रूप में हुई। वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपीमंगल सोसाइटी में रहते थे।पुलिस के मुताबिक, शव पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की जाहिरा चोट नहीं मिली है। प्रारंभिकजांच में दवाइयों की अधिक मात्रा ड्रिप के माध्यम से शरीर में जाने की आशंका जताई गई है।हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मुरादनगरपुलिस ने नंदग्राम थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

 मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भीजांच की। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।