सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन

गाजियाबाद, आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया

गाजियाबाद,  आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष निमित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जंतर मंतर पर चल रहेविरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए पैदल मार्च निकाला। साथ ही नारेबाजी करते हुए युवाओं को उनका हक दिलाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए जंतर मंतरमें अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा किजंतर मंतर पर जिस तरह लाठीचार्ज किया जा रहा है वह सरकार की तानाशाही दर्शाता है।डॉक्टर छवि यादव ने कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने नहीं दी जा रही। मीडिया प्रभारीअधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह केआह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।

आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही कापुरजोर विरोध करती है और युवाओं के साथ मिलाकर लड़ाई लड़ेगी। मौके पर गौरव शर्मा, डॉ ओमकार चौहान, रविश सिसोदिया, एसपी सिसोदिया, आदि मौजूद रहे।