कैपिटल एथिना में लिफ्ट ने फिर रोकी सांसें, आधे घंटे तक फंसे रहे दो लोग

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथिना सोसाइटी में सोमवार रात एक बार फिर लिफ्ट में खराबी आ गई, जिससे दो लोग आधे घंटे तक फंसे रहे।घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है

कैपिटल एथिना में लिफ्ट ने फिर रोकी सांसें, आधे घंटे तक फंसे रहे दो लोग

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथिना सोसाइटी में सोमवार रात एक बार फिर लिफ्ट में खराबी आ गई, जिससे दो लोग आधे घंटे तक फंसे रहे

ग्रेटर नोएडा,  ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल एथिना सोसाइटी में सोमवार रात एक बार फिर लिफ्ट में खराबी आ गई, जिससे दो लोग आधे घंटे तक फंसे रहे।घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में नाराजगी है।निवासियों का कहना है कि पहल भी कई बार लिफ्ट के रुकने और अन्य तकनीकी दिक्कतों केकारण लोगों को परेशानी हुई है।

निवासियों का कहना है कि लिफ्ट की नियमित जांच, रखरखावऔर सुरक्षा मानकों की समीक्षा समय-समय पर की जानी चाहिए,जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उनका कहना है कि आपात स्थिति के लिए लगे अलार्म औरइंटरकॉम जैसी सुविधाओं की भी नियमित जांच जरूरी है, जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों कोतुरंत सहायता मिल सके।

निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभागों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यककदम उठाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में सोसाइटी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिकप्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।