नोएडा और ग्रेनो की हवा और दमघोंटू हुई

नोएडा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। प्रदूषित कणों के कारण दिनभर स्मॉग बना रहा।

नोएडा और ग्रेनो की हवा और दमघोंटू हुई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। प्रदूषित कणों के कारण दिनभर स्मॉग बना रहा। शाम को हालत और भी बदतर हो गई। आसमान भीधुंधला दिखने लगा। लगातार वायु प्रदूषण से सांस रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ। नोएडा का एक्यूआई गुरुवार को 311 दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 23 अंक अधिक रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 291 तक पहुंच गया। एक दिन पहले यह 257 था। सुबह और शाम को अधिक वायु प्रदूषण रहा। प्रदूषित कणों के कारण दृश्यता कम होने के साथ ही आसमान भी धुंधला दिखने लगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-62 रहा। यहां का एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। यह नवंबर में सबसे प्रदूषित स्थान रहा है। यहां सात दिन एक्यूआई 400 के पार रहा है। पीएम 10 का अधिकतम स्तर 493 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 भी 350 से अधिक रहा। आन वाले दिनों में इसी तरह की स्थिति रहने की आशंका है।

नवंबर नोएडा ग्रेटर नोएडा
12 311 288
11 291 257
10 301 233
09 332 252
08 318 299
सांस के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल सहित निजी आपातकालीन विभाग में सांस रोगियों की संख्या बढ़ी है। खासकर सांस लेने में दिक्कत वाले मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों को नेबुलाइजेशन की जरूरत पड़ रही है।आईसीयू में इक्का-दुक्का मरीजों को ही रखा गया है। वहीं ओपीडी में पिछले एक हफ्ते से सांस रोगियोंसे पीड़ित मरीज बढ़े हुए हैं। चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में सांस लेने में दिक्कत वाले 115 मरीजइलाज के लिए आए। राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर नहीं था। जिला अस्पताल के आपातकालीन
विभाग और आईसीयू के प्रभारी डॉ. असद महमूद ने बताया कि वर्तमान में आपातकालीन विभाग में सांसलेने में दिक्कत वाले मरीज आने शुरू हो गए हैं। नेबुलाइजेशन से ठीक हो रहे हैं।

आईसीयू में भर्ती करनेकी जरूरत नहीं पड़ रही है, लेकिन लगातार वायु प्रदूषण के कारण ऐसे मरीजों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ेगी।