गाजियाबाद में कनावनी के किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, उचित मुआवजे की मांग पर अड़े

गाजियाबाद, ग्राम कनावनी में जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।

गाजियाबाद में कनावनी के किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, उचित मुआवजे की मांग पर अड़े

गाजियाबाद,  ग्राम कनावनी में जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान जुटेरहे और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तकउनकी जमीन का उचित और न्यायसंगत मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानी जीडीए उनकी जमीन के मुआवजेके लिए किसी दूसरे गांव की दर लागू करने पर जोर दे रहा है।

 किसानों का कहना है कि जिसगांव की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उसी गांव के प्रचलित सर्किल रेट के आधार परमुआवजा निर्धारित किया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि कनावनी की जमीन का मूल्यांकनकिसी दूसरे गांव की दर से किया जाना उनके साथ अन्याय होगा। इससे उन्हें अपनी जमीन कावास्तविक और उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा।किसानों ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार उचित एवंन्यायसंगत मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन उनके लिए केवलसंपत्ति नहीं, बल्कि उनकी आजीविका और भविष्य का आधार है। धरना दे रहे किसानों ने कहाकि यह लड़ाई सिर्फ मुआवजे की नहीं, बल्कि उनके अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है।किसान अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने साफ संदेश दिया कि “जहां कीजमीन, वहीं का मुआवजा; उचित मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं।”

किसानों की मांग है कि कनावनी गांव की जमीन के लिए कनावनी का ही प्रचलित और उचितसर्किल रेट लागू किया जाए और उसी के आधार पर किसानों को न्यायसंगत मुआवजा दियाजाए। मांग पूरी नहीं होने तक किसानों ने शांतिपूर्ण धरना जारी रखने की बात कही है।