गाजियाबाद में रोडवेज बस पलटी, आठ यात्री घायल; सात घंटे तक लगा भीषण जाम
गाजियाबाद, नगर कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डे के समीप सोमवार तड़केउत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटगई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए।
गाजियाबाद, नगर कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डे के समीप सोमवार तड़केउत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटगई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर बस के पलटे रहने से जीटी रोड औरमेरठ रोड पर कई घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश डिपो की बस उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार तड़केकरीब 3 बजे जब बस नए बस अड्डे के पास पहुंची तो चालक ने सामने आ रहे एक ट्रक को बचाने काप्रयास किया।
इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिसमौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों नेबस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया।घायलों में पौड़ी गढ़वाल निवासी 50 वर्षीय रीना, 20 वर्षीय पिंकी, अलीगढ़ निवासी 16 वर्षीय अनु, 50वर्षीय ओमवती, नई दिल्ली निवासी 20 वर्षीय कुसुम, 20 वर्षीय मुकेश, 45 वर्षीय राजेश शर्मा तथाफरीदाबाद निवासी 35 वर्षीय विष्णु सिंह शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलोंको अस्पताल से छुट्टी दे दी।
दुर्घटना के बाद सड़क पर पलटी बस को हटाने में पुलिस और यातायात विभाग को काफी मशक्कतकरनी पड़ी। भारी वाहन होने के कारण बस को तत्काल हटाया नहीं जा सका, जिससे सुबह के व्यस्तसमय में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।जीटी रोड, मेरठ रोड और नए बस अड्डे के आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहनापड़ा। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और विद्यार्थियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सुबह के समय
वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा। सोशल मीडिया औरसंदेश समूहों के माध्यम से भी लोगों को जाम की जानकारी दी जाती रही।
करीब सुबह 10 बजे क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरेसामान्य हो सका।सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईथी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और बस को हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।


UN News