छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त के बीच आसमान मेंआमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।

छह दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त के बीच आसमान मेंआमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश होने के साथ शाम और रात में भीबूंदाबांदी के आसार हैं। 18 अगस्त को कई बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं,19 और 20 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इस दौरान कई स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 21 और 22 अगस्त को फिर बहुतहल्की से हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से35 और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।उमस भरी गर्मी ने किया परेशानरविवार को दिनभर सूरज के तेवर तल्ख रहे। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बावजूददिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो और अधिकतम तापमानमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 औरन्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही।