दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवा चलने के आसार

राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से गुरुवार को सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली।

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवा चलने के आसार

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से गुरुवारको सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली। मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने दिन में बाद में और बारिश, आंधी-तूफ़ान और तेज़ हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारीकिया है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक
4.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो ‘हल्की’ बारिश की श्रेणी में आती है।

राजधानी के कई अन्य केंद्रोंपर भी हल्की बारिश हुई, जिससे पिछले हफ़्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। छतरपुर में शहरकी सबसे ज़्यादा 18.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जिसे विभाग ने ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा है।विभाग के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जिनमें अयानगर (5.0 मिमी), लोधी रोड (4.1 मिमी),जनकपुरी (3.5 मिमी) और रिज (3.0 मिमी) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग मेंन्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रिज में सबसे कमतापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम था।मौसम अधिकारियों के अनुसार, सुबह 6:45 बजे से 7:30 बजे के बीच दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों मेंज़मीन की सतह पर तेज़ हवाएं चलीं। पालम में सुबह करीब 7:00 बजे हवा की गति सबसे ज़्यादा 56किमी प्रति घंटा दर्ज की गयी, जबकि पूसा में हवा के झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटा तक रही।


मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ के तहत गुरुवार को फिर से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथआंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज़ हवाओं के चलने का अनुमान लगायाहै।