जामिया में प्रदर्शन जारी, अब ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का फैसला लिया है।

जामिया में प्रदर्शन जारी, अब ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

नई दिल्ली,  जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांगको लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार से सभी पाठ्यक्रमों
की कक्षाएं अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का फैसला लिया है। वहीं,छात्रसंघ बहाली की मांग पर पांच छात्रों की भूख हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। इस बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों और भूख हड़ताल स्थल पर सुरक्षाकर्मियों ने उनको हटाने का प्रयास किया।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णयलिया गया है। सभी डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को ऑनलाइनकक्षाओं के कार्यक्रम का पालन करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में नियमित भागीदारीसुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों से विद्यार्थियों को जरूरी अध्ययन सामग्री और अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।प्रदर्शनकारी छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रसंघ (जेएमआईएसयू) की बहाली, निलंबितछात्रों की कार्रवाई वापस लेने और मुख्य प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। भूख हड़तालपर बैठे छात्र जासिम अली खान ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद निलंबन वापस लेने
और मुख्य प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग भी शामिल हो गई है। एक अन्य प्रदर्शनकारी अनस ने प्रॉक्टर और अनुशासन समिति की ओर से छात्रों को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की मांग की। छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विश्वविद्यालय परिसर में 'फ्री कश्मीर' नारे से जुड़ी दीवार पर लिखावट के विवाद पर अनस नेकहा कि प्रदर्शनकारी इसमें शामिल नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच करजिम्मेदार लोगों की पहचान करने की मांग की। उनका आरोप है कि इस विवाद के जरिए छात्रआंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह प्रदर्शन 12 अक्टूबर को शुरू हुआथा। जामिया में छात्रसंघ मार्च 2006 में भंग कर दिया गया था। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर बातचीत करने और परिसरमें सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। 

शुक्रवार रात कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने जामिया परिसर पहुंचेथे, जहां दिल्ली पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था।