ढोंगी बाबा-तांत्रिकों पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक : कोर्ट

नई दिल्ली, इलाज और चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबा का सच एक बार फिर अदालत में बेनकाब हुआ है।

ढोंगी बाबा-तांत्रिकों पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक : कोर्ट

नई दिल्ली, इलाज और चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबा का सच एक बार फिर अदालत में बेनकाब हुआ है। द्वारकास्थित विशेष पॉक्सो अदालत ने वर्ष 2025 में आठ साल की बच्ची के साथ इलाज के नाम परदुष्कर्म करने वाले 74 वर्षीय दोषी असगर वाखो को उमक्रैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपीपर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को 15 लाख रुपये का मुआवजादेने का आदेश दिया है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वैभव मेहता की कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि तांत्रिक या ढोंगी बाबा पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

अक्सर लोग तांत्रिकों पर अंधा विश्वास करके उन्हें अपने निजी जीवन और घरों में बिना रोक-टोक प्रवेश दे देते हैं। उनकी गतिविधियों पर सवाल तक नहीं उठाते हैं, जो उचित नहीं है। कोर्ट ने आरोपी असगर को पॉक्सोअधिनियम की धारा छह और दस के तहत दोषी ठहराया था।मामला उत्तम नगर इलाके में फरवरी 2025 का है। बच्ची दौरे की बीमारी से पीड़ित थी। परिजनइलाज के बीच चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे थे। इसी लाचारी का फायदा उठाकर आरोपी असगर खुद को फकीर बाबा बताकर उनके घर पहुंचा और तंत्र-विद्या से बीमारी ठीक करने कादावा किया।

उसने झांड़-फूंक के बहाने परिजनों को दूसरे कमरे में भेज दिया और बच्ची को दीवार की तरफ मुंह करके आंख बंद करने को कहा। फिर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।