दिल्ली : घर में 35 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

दिल्ली के राणा प्रताप बाग इलाके के एक घर में लगभग 35 लाख रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली : घर में 35 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

नई दिल्ली, दिल्ली के राणा प्रताप बाग इलाके के एक घर में लगभग 35 लाख
रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में एक घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने
बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी ज्योति (30) के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता
परिवार के यहां हाल ही में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने व हीरे के आभूषण, विदेशी मुद्रा और
नकदी समेत चुराया गया लगभग 35 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को थाना भारत नगर में घर में चोरी की घटना के सम्बन्ध में ई-
प्राथमिकी दर्ज की गई थी और मामले की जांच शुरू की गई थी।
अधिकारी के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई
करते हुए मुख्य साजिशकर्ता ज्योति को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आर.पी. बाग क्षेत्र में छिपाकर रखा गया
चोरी का माल बरामद किया जिसमें सोने की चेन, सोने का कड़ा, हीरे की अंगूठी, विदेशी मुद्रा (सिंगापुर
डॉलर, मलेशियन रिंगिट, यूएई दिरहम), 4,000 रुपये नकद और अन्य सामान शामिल है।