दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली।दोपहर बाद चली तेज धूल भरी आंधी के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू होगई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।
तेज धूल भरी आंधी के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली।दोपहर बाद चली तेज धूल भरी आंधी के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू होगई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसमसुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज आंधी, बिजली गिरने और वर्षाको लेकर लाल चेतावनी जारी की है।विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान राजधानी के अधिकांश हिस्सों में 80 से 100 किलोमीटरप्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ वर्षा होने और कुछ स्थानों पर धूल भरीआंधी आने की संभावना है।
मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबादसमेत कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का घना गुबार छा गया,जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।आंधी के कारण खुले स्थानों पर रखे सामान उड़ने लगे। कई दुकानदारों को जल्दबाजी में अपना सामानसमेटना पड़ा, जबकि राहगीर धूल से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। कुछ
क्षेत्रों में दुकानों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा।धूल का गुबार छंटने के बाद राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई। ठंडी फुहारों ने मौसमको खुशनुमा बना दिया। बारिश के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और बच्चों तथा युवाओं कोसड़कों पर बारिश का आनंद लेते देखा गया। कई लोग इस बदलते मौसम के दृश्य अपने दूरभाष में कैदकरते भी नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया, जबकि अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभरबादलों की आवाजाही बनी रह सकती है तथा हल्की से मध्यम वर्षा अगले कुछ घंटों तक जारी रहने कीसंभावना है।विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियातीकदम उठाने के निर्देश दिए हैं। लोगों से भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत खंभोंसे दूर रहने की अपील की गई है।उधर, राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजेदिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया।
एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्तासंतोषजनक से मध्यमश्रेणी के बीच बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि निकट भविष्य मेंइसमें बहुत अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है।


UN News