दिवाली के बाद प्रदूषण से दिल्ली में बेहद खराब होगी वायु गुणवत्ता : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली,सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी और प्रदूषित हवा से बचने के लिए जज घर में बैठ नहीं रह सकते।
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी और प्रदूषित हवा से बचने के लिए जज घर में बैठ नहीं रह सकते। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की, जब दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से जुड़े मामले एक मामले को सुनवाई के लिए दिवाली के बाद का कोई दिन तय करने का आग्रह किया।जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने मामले की सुनवाई दिवाली की छुट्टियों के बाद 17 नवंबर को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया।
हालांकि सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने नवंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई का आग्रह किया। हल्के-फुल्के अंदाज में वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह ने पीट से कहा ‘वैसे भी, दिवाली केसमय दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। कृपया इसे 17 नवंबर को सूचीबद्ध करें।’ इस परजस्टिस नाथ ने कहा दिवाली से पहले पर्यावरण साफ रहेगा। उन्होंने कहा ‘नहीं-नहीं, दिवाली सेपहले तो पर्यावरण साफ रहेगा। इसलिए आप दिवाली से पहले आएं, दिवाली के बाद तो हालात और खराब हो जाएंगे।’वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह ने कहा कि प्रदूषण तो दिवाली से पहले और बाद, दोनों समय रहेगा।इस पर जस्टिस नाथ ने कहा कि ‘दिवाली के बाद प्रदूषण की स्थिति कहीं ज्यादा खराब होगा।’इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह ने कहा कि अगर उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का मौका मिले, तो वे प्रदूषण झेलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जजों को तो वैसे भी कोर्ट आना ही होगा और प्रदूषण का सामना करना ही पड़ेगा।
जस्टिस नाथ ने कहा ‘हम घर पर नहीं बैठ सकते। आपको (वकीलों) घर पर बैठकर प्रदूषण से बचने की सुविधा है, लेकिन हमारे पास यह सुविधा नहीं है।’ उन्होंने कहा कि वकील तो वर्चुअलतरीके से कोर्ट में पेश हो सकते हैं, लेकिन जजों को कोर्ट चलाने के लिए खुद वहां आना पड़ताहै। पिछले साल दिवाली के आसपास दिल्ली की वायु की गुणवत्ता खराब हो गई थी। दिल्ली का24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एआईक्यू) 18 अक्टूबर 2025 को 268 और 19
अक्टूबर को 296 था, जो दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर को बढ़कर 345 हो गया। इसकेबाद 21 अक्टूबर को एक्यूआई 351 और 22 अक्टूबर को 353 तक पहुंच गया, जो ‘बहुतखराब’ श्रेणी में आता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर को है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में गंभीर वायुप्रदूषण के मुद्दे पर लगातार नजर रखे हुए है। पिछले कुछ वर्षों में, कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर मेंवायु प्रदूषण के स्रोतों से निपटने के लिए कई निर्देश दिए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्रोतइनमें वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक प्रदूषण, थर्मल पावर प्लांट से होने वालाउत्सर्जन, निर्माण कार्य और सड़क की धूल, पराली जलाना, कचरा जलाना, लैंडफिल साइटों परआग लगना और पटाखे जलाना शामिल हैं। दिवाली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कोलेकर, अलग-अलग समय पर बैठी बेंचों ने पटाखों के मामले में अलग-अलग रुख अपनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध से इनकारसुप्रीम कोर्ट ने इस साल पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। शीर्षअदालत ने 30 सितंबर को कहा था कि वे न तो पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएंगे औरन ही इनके अनियंत्रित इस्तेमाल की अनुमति देंगे।जस्टिस एम.एम. सुंदेश और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ कहा था कि ‘हम यह बिल्कुलस्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम न तो पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं और न ही हम इन्हें 24 घंटे चलाने की अनुमति देने वाले हैं।’
पीठ ने धार्मिक भावनाओं और प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। पीठ ने तकनीकी सुरक्षा उपायों के साथ पटाखों की लड़ियों की अनुमति दे दी, लेकिन बेरियम युक्त ग्रीन क्रैकर्स के मुद्दे को आगे की पर्यावरणीय जांच तक के लिए टाल दिया।
पटाखा फोड़ने के धार्मिक औचित्य पर सवाल
देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने 12 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और पटाखों से जुड़े मामले पर स्वतःज्ञान लेते हुए सुनवाई की। जस्टिस बागची ने पटाखे फोड़ने के धार्मिक औचित्य पर सवालउठाते हुए पूछा‘पटाखों का धर्म से क्या लेना-देना है?’ हालांकि, CJI ने कहा कि कोर्ट धार्मिकभावनाओं को आहत नहीं करेगा। उन्होंने जन जागरूकता और लोगों द्वारा स्वेच्छा से संयम बरतने पर जोर दिया था।


UN News