नवरात्र में दिल्ली में 1400 बेटियों को बांटी गई साइकिल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में मां स्वरूपा बेटियों का कन्या पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1,400 बेटियों को साइकिलें भी दीं।

नवरात्र में दिल्ली में 1400 बेटियों को बांटी गई साइकिल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन

नई दिल्ली,  शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में मां स्वरूपा बेटियों का कन्या पूजन कियाऔर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1,400 बेटियों को साइकिलें भी दीं।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी सनातन संस्कृति अत्यंत अद्भुत है। जिन मां जगदम्बा केचरणों में संपूर्ण सृष्टि शीश नवाती है, उन्हीं मां का साक्षात स्वरूप हम नन्हीं कन्याओं में देखते हैं।


उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित करना, उनका पूजन करना और आशीर्वाद पाना परम सौभाग्य है।1,400 बेटियों को साइकिलें सौंपते हुए उन्होंने कहा कि इनसाइकिलों से बेटियों की शिक्षा की राह सुगमहोगी और वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपाहर बेटी पर बनी रहे। हर बेटी विद्या, साहस और सामर्थ्य से संपन्न होकर जीवन में खूब आगे बढ़े।