नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा गिनती में अनियमितता का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर की हालिया प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनका और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का वर्षों पुरानाविवाद सुर्खियों में आ गया है।
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा गिनती में अनियमितता का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर की हालियाप्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनका और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का वर्षों पुरानाविवाद सुर्खियों में आ गया है।दरअसल, राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अनुपम खेर के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स परनसीरुद्दीन शाह का पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल होने लगा। इसके साथ ही अनुपम खेर का जवाबीवीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे दोनों वीडियो मौजूदा विवाद से जुड़े नहींहैं, बल्कि कई साल पुराने हैं।
क्या था अनुपम खेर का हालिया बयान?
राम मंदिर में कथित चढ़ावे की गिनती में अनियमितता की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि अगर किसी ने श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है तो उसके खिलाफ सख्तकार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।अनुपम खेर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयानऔर दोनों कलाकारों के बीच हुई जुबानी जंग के वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए, जिसके चलते पुरानाविवाद फिर चर्चा में आ गया।
क्या था दोनों के बीच पुराना विवाद
यह विवाद वर्ष 2020 में नए नागरिकता कानून (CAA) और उस समय के राजनीतिक माहौल को लेकरसामने आया था। एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर पर टिप्पणी करते हुए कहा था किउन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने अनुपम खेर को “मसखरा (जोकर)” और “चापलूस”तक कहा था। शाह ने दावा किया था कि यह उनकी प्रकृति का हिस्सा है।
अनुपम खेर ने दिया था कड़ा जवाबनसीरुद्दीन शाह की टिप्पणी के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पलटवारकिया था। उन्होंने कहा था कि वह नसीरुद्दीन शाह की कला का सम्मान करते हैं, लेकिन उनकीटिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेते।अपने वीडियो में अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह को “कुंठित” बताया था और कहा था कि उन्होंने अपनेकरियर में कई बड़े कलाकारों की आलोचना की है।
अनुपम खेर ने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात काफर्क नहीं पड़ता कि उनके बारे में क्या कहा जा रहा है। वीडियो के अंत में अनुपम खेर ने कहा था कि“मेरे खून में हिंदुस्तान है।” यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था।सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहसराम मंदिर से जुड़े मौजूदा विवाद के बीच दोनों अभिनेताओं के पुराने वीडियो फिर वायरल होने के बादसोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक वर्ग अनुपम खेर के हालिया बयान का समर्थन कर रहा है,जबकि दूसरा वर्ग पुराने विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि नसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो और अनुपम खेर का जवाब
मौजूदा राम मंदिर विवाद से संबंधित नहीं हैं। ये दोनों वीडियो कई वर्ष पुराने हैं, जिन्हें वर्तमान घटनाक्रमके संदर्भ में दोबारा शेयर किया जा रहा है।


UN News