निर्माणाधीन सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा, सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आईवरी काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

निर्माणाधीन सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

नोएडा, सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आईवरी काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार पर शव गायब करने का प्रयास करने का आरोप लगा हंगामा किया।पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद परिजन शवलेकर गृह जनपद रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार डायल-112 के माध्यम से सेक्टर-113 थानेको हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि सोरखा के पास स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी मेंकाम करने के दौरान श्रमिक जावेद टावर से गिर गया है।

 पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जावेद सोसाइटी में फोरमैन और लेबर इंचार्ज के रूप में काम करता था। वहीं, मृतक के साथ काम करने वाले लोगों का दावा है किशुक्रवार सुबह करीब छह बजे सेफ्टी टीम सोसाइटी में पहुंची तो जावेद वहां पड़े मिले। उनकीसांसें नहीं चल रही थीं। टीम के सदस्य उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जावेद 12वीं मंजिल से नीचे गिरे थे। हालांकि, वह किस परिस्थिति में गिरे, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जावेद की मौत की जानकारी मिलने पर उनके परिजन और रिश्तेदार सोसाइटी पहुंचे।उन्होंने ठेकेदार पर शव को गायब करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। करीब एक घंटे बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर पश्चिम बंगाल स्थित अपने गृह जनपद के लिए रवाना होगए। वहीं, जावेद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से ठेकेदार या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी।शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहाहै। इस संबंध में बिल्डर प्रबंधन से भी संपर्क किया जाएगा।