नोएडा प्राधिकरण की पहल, ककराला-खासपुर में तैयार हो रहा पोर्टेबल आयुष्मान आरोग्य मंदिर

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर के नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नोएडा प्राधिकरण की पहल, ककराला-खासपुर में तैयार हो रहा पोर्टेबल आयुष्मान आरोग्य मंदिर

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर के नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय आयुष्मान मंदिर संचालित किए जाने की योजना के तहत नोएडा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है।

नोएडा की जनता को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा ग्राम ककराला-खासपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण पोर्टेबल क्लीनिक/वेलनेस सेंटर के रूप में किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा किया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार प्रस्तावित वेलनेस सेंटर का आकार लगभग 12.200 मीटर × 9.150 मीटर रखा गया है। केंद्र में मरीजों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें ओपीडी रूम, वेलनेस रूम, डे-केयर रूम, वेटिंग एरिया, स्टाफ रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

अधिकारियों के मुताबिक वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और इसे सितंबर माह में पूरा किए जाने का प्रस्ताव है। केंद्र के शुरू होने के बाद ककराला-खासपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस पहल से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।