बुलंदशहर में भूकंप-आग व रासायनिक आपदा पर मॉक एक्सरसाइज, प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
बुलंदशहर, : यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) और अग्नि सुरक्षा को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई।
बुलंदशहर, : यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) और अग्नि सुरक्षा को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई।
जनपद में 5 स्थानों — तहसील सदर में रेनेसां स्कूल, सन सिटी सिनेमा / एमएमआर मॉल, कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज, तहसील खुर्जा में श्री सूरजमल जटिया चिकित्सालय और तहसील सिकंदराबाद में अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड में मॉक ड्रिल हुई। सभी जगह भूकंप, अग्निकांड और रासायनिक आपदा के अलग-अलग परिदृश्यों पर खोज-बचाव का प्रदर्शन कर छात्रों, आमजन और अधिकारियों को जागरूक किया गया।मॉक ड्रिल में अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एनडीआरएफ 8वीं वाहिनी गाजियाबाद, विद्युत, लोक निर्माण, पंचायती राज, नगर पालिका, जल निगम, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, एनएसएस, आपदा मित्र व नेहरू युवा केंद्र सहित सभी विभागों ने IRS सिस्टम के तहत भाग लिया।
अभ्यास के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा 34 जिलों की समीक्षा में जिलाधिकारी बुलंदशहर के निर्देशन में आयोजित मॉक एक्सरसाइज को प्रथम स्थान दिया गया।


UN News