भाजपा की "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा में शामिल हुईं एडवोकेट रंजना सिंह

खुर्जा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गाजियाबाद के राजनगर में आयोजित "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" विशाल पदयात्रा निकाली गई।

भाजपा की "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा में शामिल हुईं एडवोकेट रंजना सिंह

खुर्जा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में  गाजियाबाद के राजनगर में आयोजित "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" विशाल पदयात्रा निकाली गई।इस पदयात्रा में खुर्जा से भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह ने सहभागिता की।

एडवोकेट रंजना सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी   विनोद तावड़े , क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय  नवाब सिंह नागर एवं क्षेत्रीय प्रभारी  राम प्रताप सिंह चौहान  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि यह विशाल पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन, जनहित एवं प्रदेश की शांति और समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।