निजी अस्पताल में नवजात की मौत की सीएम पोर्टल पर शिकायत

गाजियाबाद, नेहरूनगर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की गई है।

निजी अस्पताल में नवजात की मौत की सीएम पोर्टल पर शिकायत

गाजियाबाद, नेहरूनगर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल और मुख्य चिकित्साअधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की गई है। शिकायत में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही काआरोप लगाया है। कविनगर निवासी आदित्य जैन ने आईजीआरएस पोर्टल और सीएमओ को भेजी शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी नलिनी जैन का नेहरूनगर स्थित निजी अस्पताल में\उपचार चल रहा था। आठ अगस्त को वह पत्नी को जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।जांच के बाद चिकित्सकों ने दो से तीन दिन में प्रसव होने की बात कही थी।

 इसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि भर्ती करनेके बाद लेबर रूम में प्रसव के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नवजात के मृत पैदा होने की जानकारी दी।आदित्य ने चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच औरजिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में सीएमओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।