मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद की तीनों तहसीलों में स्पेशल पिंक समाधान दिवस के रूप में मनाया गया तहसील समाधान दिवस

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों जेवर, सदर एवं दादरी में शारदीय नवरात्रे पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान

मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद की तीनों तहसीलों में स्पेशल पिंक समाधान दिवस के रूप में मनाया गया तहसील समाधान दिवस

गौतमबुद्धनगर 

 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों जेवर, सदर एवं दादरी में शारदीय नवरात्रे पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पेशल पिंक समाधान दिवस के रूप में मनाया गया तहसील समाधान दिवस।  इस अवसर पर जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई।

तहसील जेवर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्पेशल पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्पेशल पिंक समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। 


इस अवसर पर महिलाओं की सुविधा एवं सहायता के लिए पिंक हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में स्पेशल पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्पेशल पिंक समाधान दिवस में कुल 06 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।