मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विश्वनाथ धाम में काशीवासियों के लिए खुला काशी द्वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद काशीवासियों के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का काशी द्वार पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विश्वनाथ धाम में काशीवासियों के लिए खुला काशी द्वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद काशीवासियों के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का काशी द्वार पूरे दिन के लिए खोल दिया गया

वाराणसी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद काशीवासियों के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का काशी द्वार पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। श्री काशी विश्वनाथमंदिर न्यास द्वारा काशीवासियों की सुविधा के लिए 2024 में द्वार संख्या 4-बी को "काशी द्वार" केरूप में चिह्नित किया गया था, जहां पहले सुबह-शाम प्रतिदिन 4 से 5 बजे तक विशेष दर्शन कीव्यवस्था थी। अब इसे विस्तार देते हुए पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। इस द्वार से प्रवेश के लिए काशीवासियों को स्थानीय पते का पहचान पत्र दिखाना होगा।


काशीवासियों को अब बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। योगी सरकार ने बनारसवासियों के लिए काशी द्वार से सीधे बाबा के चौखट तक जाने का रास्ता खोल दिया है, जिससेकाशीवासी हर्षित हैं। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि काशीवासियों केलिए प्रातः 4:15 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक (मंदिर खुलने के 15 मिनट बाद से मंदिर बंद होने के 15मिनट पूर्व तक) 4-बी को ;काशी द्वारसे प्रवेश की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा विशेष तिथियों एवंपर्व दिवसों पर लागू नहीं होगी। इस विस्तारित व्यवस्था के प्रथम दिन 08 जुलाई 2026 को कुल 8,688तथा 09 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे तक 5,196 काशीवासियों ने इस विशेष द्वार से जाकर बाबा का दर्शन किया।

वर्जन भीड़ के कारण बाबा का दर्शन बहुत मुश्किल से हो पाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशीवालों की आवाज सुन ली है, जिससे बाबा विश्वनाथ का दर्शन पहले की ही तरह जब भी चाहेंगे, आसानीसे हो जाएगा।संगीता गौरव, स्थानीय निवासीश्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के बाद श्रद्धालुओ की संख्या कई गुना बढ़ जाने से स्थानीयलोगों को दर्शन करने में कई घंटे लग जाते थे, जिससे कारोबार भी प्रभावित होता था। अब काशीवासियोंके लिए यह सुविधा बाबा के वरदान से कम नहीं है।रितेश राय, स्थानीय निवासीहम लोगों का व्यवसाय मंदिर क्षेत्र के आस-पास है। दर्शन के लिए कतार में लगने पर आधा दिन चलाजाता था। अब योगी जी द्वारा काशीवासियों के लिए विशेष द्वार की व्यवस्था की गई है, जिससे हमसभी बाबा के भक्त प्रसन्न हैं।