वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान से भेंट
बुलंदशहर! गुलावठी ! वेतन में विलंभ को लेकर नगर के सफाई कर्मचारी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचे
बुलंदशहर! गुलावठी ! वेतन में विलंभ को लेकर नगर के सफाई कर्मचारी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचे ! अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों ने विलम्भ से वेतन मिलने पर जताई नाराज कहा कि वेतन देर से मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है !
इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं से भी अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया ! इस विषय पर जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि उनके हाथ में फैक्चर होने के कारण सफाई कर्मचारियों के वेतन में विलंब हुआ साथ ही उन्होंने बताया कि प्लास्टर खुलते ही उन्होंने कार्यालय के रुके सभी कामों को तेजी से पूरा कराया ! कर्मचारियों के आने से पूर्वी ही उनके वेतन बिलों पर साइन किए जा चुके हैं !
सभी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है उनकी जो भी समस्या होगी उसका निवारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा !


UN News