कैफे में विवाद के बाद फायरिंग से अफरातफरी मची
आरडीसी राजनगर स्थित कैफे में रविवार शाम विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग करने पर अपरातफरी मच गई। वारदात के बाद भागते समय आरोपी सीढ़ियों से गिर गया था, जिससे वह घायल हो गया।
गाजियाबाद, आरडीसी राजनगर स्थित कैफे में रविवार शाम विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग करने पर अपरातफरी मच गई। वारदात के बाद भागते समय आरोपी सीढ़ियों से गिरगया था, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने देर रात आरोपी को दबोच लिया। एसीपी कविनगरअभय डागा ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा चार बजे आरडीसी राजनगर स्थित कोया कैफे में एक
युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने की सूचना मिली थी। आरडीसी हल्का प्रभारी अशपाल सिंह पुलिसटीम के साथ कैफे पहुंचे। यहां कैफे संचालक हिमांशु शर्मा और ऋषभ शर्मा ने पुलिस को बताया किमानव उर्फ प्रेम नामक युवक कैफे में आया था।
किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने अवैध पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग से कैफे मेंअफरातफरी मच गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने कैफे के गेट के पास फर्श सेफायर किए गए कारतूस का खोखा बरामद किया। एसीपी ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ लियागया। उसने अपना नाम मानव उर्फ प्रेम बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और पांचकारतूस भी मिले।


UN News