सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू

ग्रेटर नोएडा, भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 से अधिक छठ घाटों पर साफ सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था का काम किया जा रहा है।

सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू

ग्रेटर नोएडा,  भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारी
शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 से अधिक छठ घाटों पर साफ सफाई,
सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था का काम किया जा रहा है। शुक्रवार यानी 13 नवंबर से नहाय
खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। प्राधिकरण के साथ छठ आयोजन समितियों ने भी
अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
चार दिवसीय महापर्व की शुरूआत नहाय खाय से होगी। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व
के दौरान भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की धूम रहेगी। प्राधिकरण के अधिकारी के
मुताबिक चेरी काउंटी टेकजोन-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, आईईसी कॉलेज नॉलेज पार्क-दो के पास
स्थित पार्क, नवादा गांव के पास स्थित शनि मंदिर, सेक्टर पाई दो स्थित काली बाड़ी मंदिर,
कासना, कुलेसरा पुस्ता, सेक्टर म्यू दो, जू तीन आदि स्थानों पर छठ व्रतियों के लिए विशेष रूप
से घाट की व्यवस्था की है।
प्राधिकरण के परियोजना, विद्युत अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा घाट की साफ-
सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
दुरुस्त की जा रही है। वहीं, कृत्रिम तालाबों में पानी भरने की तैयारी की जा रही है। अधिकारी
के मुताबिक 10 से अधिक स्थानों पर बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है।
इसके अलावा विभिन्न सोसाइटी के स्विमिंग पूल और सेक्टरों के पार्कों में भी लोग छठ पूजा
करते हैं। पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय ने बताया कि
छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय खाय से होगी।
छठ महापर्व के चार दिनों के अनुष्ठान
इस दिन सादा भोजन लौकी की सब्जी के साथ शुरू होता है। वहीं 14 को खरना के व्रती खीर
का सेवन करते हैं। 15 को डूबते हुए सूर्य और 16 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्घ दिया जाएगा।
इसी के साथ महापर्व का समापन हो जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि घाट की साफ सफाई शुरू
कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और उसके आसपास के कस्बों में रहने वाले 4
लाख से अधिक लोग छठ पूजा मनाते हैं।

घाटों की व्यवस्था समय पर पूरी करने का भरोसा
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि शहर में जिन स्थानों पर छठ पूजा का
आयोजन किया जाता है,वहां पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
घाटों की मरम्मत कराई जा रही है। समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। श्रद्धालुओं
को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।