फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों कोलूटने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों कोलूटने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश कर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया।
ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों कोलूटने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश
नोएडा, सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश कर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। उनकाएक नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। आरोपी हनीट्रैप में फंसाने के बाद घटना को अंजाम देते थे।एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-54 स्थित खेलगांव पार्क केपास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों में फिरोजाबाद निवासी ओमवीर यादव, मैनपुरीनिवासी मंजेश यादव, औरैया निवासी निधि यादव, फिरोजाबाद निवासी प्रियंका यादव, मैनपुरी निवासीकाजल उर्फ रिया यादव शामिल हैं।
एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया।सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमालस्विफ्ट, ऑरा कार और एक चाकू बरामद किया। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश मेंजुटी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक फर्जी ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बना रखा था।सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर उनसे दोस्ती कीजाती।
बातचीत के दौरान भरोसा जीतने के बाद ग्राहक को मिलने के लिए दिल्ली, नोएडा या एनसीआरके सुनसान स्थानों पर बुलाया जाता। गिरोह के सदस्य दो कारों में मौके पर पहुंचते। पहली कार मेंमहिला और दो-तीन साथी रहते, जबकि दूसरी कार कुछ दूरी पर खड़ी रहती। महिला अपनी कार मेंग्राहक को बैठाकर बातचीत के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाती। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यवहां पहुंचकर पीड़ित से मारपीट कर नगदी, मोबाइल, गाड़ी और अन्य कीमती सामान लूट लेते। वे लूटके बाद पीड़ित का मोबाइल अपने कब्जे में ले लेते। मारपीट और धमकी देकर मोबाइल का लॉकखुलवाते।
इसके बाद वे यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से रकम अपने खातों मेंट्रांसफर कर लेते। मोबाइल, पर्स, पहचान पत्र और वाहन भी छीनकर फरार हो जाते, ताकि पीड़िततत्काल पुलिस तक न पहुंच सके।


UN News