स्टेलर एमआई सिटी होम्स में दूसरे दिन भी 200 घरों की बिजली गुल
ग्रेटर नोएडा, सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित स्टेलर एमआई सिटी होम्स सोसाइटी में प्रीपेड बिजली मीटर से पैसे काटने का मामला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा है,
ग्रेटर नोएडा, सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित स्टेलर एमआई सिटी होम्स सोसाइटी में प्रीपेड बिजली मीटर से पैसे काटने का मामला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा है, जिसके कारण मंगलवार को भी करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का आरोप है कि मरम्मत और पेंट के नाम पर बिना सहमति प्रीपेड मीटर से पैसे काटे जा रहे हैं। मीटर से पैसे कटने के बाद कईघरों का बैलेंस कम होकर माइनस में पहुंच गया, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई।सोसाइटी में रहने वाले अखिलेश ने बताया कि सोमवार को भी इसी तरह करीब 200 घरों की बिजलीआपूर्ति बाधित हुई थी। उस दिन भी प्रीपेड मीटर से 184 रुपये काटे जाने के बाद कई घरों का बैलेंसमाइनस में चला गया था। इससे नाराज निवासियों ने एओए और मेंटेनेंस कार्यालय में हंगामा किया था।
दोपहर में सोसाइटी के गेट पर धरना भी दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद का समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार लोगों को अपने मीटर रिचार्जकराने पड़े, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मंगलवार को फिर से ऐसी स्थिति बनने पर लोगों ने एओए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।लोगों ने बताया कि एओए ने एक अगस्त से मेंटेनेंस शुल्क 2.34 रुपये से बढ़ाकर 3.19 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया था। उनके अनुसार, शुल्क बढ़ने से एओए को सालाना 70 लाख रुपये से अधिक कीअतिरिक्त राशि मिलने का अनुमान है। इसके बावजूद अब सोसाइटी के टावरों की मरम्मत और पेंटकराने के नाम पर अलग से रकम मांगी जा रही है।
सोसाइटी में कुल 660 फ्लैट हैं और प्रत्येक फ्लैट से25 हजार रुपये से अधिक की राशि मांगे जाने का आरोप है। वही, इस मामले को लेकर अभी डिप्टी रजिस्ट्रार और एडीएम न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है, उसके बाद भी एओए द्वारा मनमाने तरीकेसे पैसे काटे जा रहे हैं।लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के द्वारा टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की गई है।एजेंसी द्वारा कम खर्च बताया गया था, जिसे एओए द्वारा बढ़कर 1.60 करोड रुपए किया गया है। साथही, 12 से 28 अक्टूबर तक इसी तरह पैसे कटने के लिए कहा गया है, जिसके कारण रोज लोगों के घरोंमें बिजली आपूर्ति बाधित होगी। एओए द्वारा की जा रही मनमानी के कारण सभी लोग परेशान हैं।


UN News