इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जान देने जा रहे चालक को बचाया

दादरी, पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आए ट्रक चालक ने इंस्टाग्रामपर आत्महत्या करने जाने का वीडियो पोस्ट कर दिया और ट्रक लेकर निकल पड़ा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जान देने जा रहे चालक को बचाया

दादरी पुलिस ने करीब 20मिनट तक रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर ट्रक का पीछा कर चालक की जान बचाई।

दादरी, पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आए ट्रक चालक ने इंस्टाग्रामपर आत्महत्या करने जाने का वीडियो पोस्ट कर दिया और ट्रक लेकर निकल पड़ा। मेटा कंपनी से अलर्टमिलने के बाद पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को जानकारी मिली। इसके बाद दादरी पुलिस ने करीब 20मिनट तक रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर ट्रक का पीछा कर चालक की जान बचाई।दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक का 30 जून को पत्नी से विवाद हो गया। इसके बादचालक ने अवसाद में आकर आत्महत्या करने से जुड़ा एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करदिया। मेटा कंपनी ने इस पोस्ट का अलर्ट लखनऊ पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए भेजा। इसके बाद युवक की लोकेशन ट्रेस कर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल कोजानकारी दी गई। जहां से दादरी थाना पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने युवक की रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। उस समय वह ट्रक चलातेहुए लगातार आगे बढ़ रहा था। पुलिस ने करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद ट्रक को रुकवाया।तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर लगी लोहे की रॉड पर रस्सी का फंदा बंधा मिला। पुलिस के अनुसार इससेसाफ था कि युवक आत्महत्या की तैयारी कर चुका था। पुलिसकर्मियों ने युवक को ट्रक से नीचे उतारा,उसे पानी पिलाया और काफी देर तक समझाकर उसकी मानसिक स्थिति सामान्य करने की कोशिश की।
इसके साथ ही उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। परिवार के पहुंचने के बाद काउंसलिंग कर युवक कोसुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी से चल रहे विवाद की वजह से वह काफी समय से मानसिकतनाव में था। इसी कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आया। उसने पुलिस को बताया कि अगरउसे नहीं रोका जाता तो वह किसी सुनसान जगह पर ट्रक खड़ा कर अपनी जान दे देता। पुलिस कीकाउंसलिंग के बाद युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का भरोसा दिया। परिजनों ने पुलिसकी त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और समय पर मदद के लिए आभार जताया है.